साप्ताहिक सदभावना-सत्संग आयोजित

Spread the love


काशीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में शिवनगर कॉलोनी मंे आयोजित साप्ताहिक सदभावना-सत्संग कार्यक्रम में साध्वी बाईजी ने कहा कि मानव का मन बड़ा शक्तिशाली है। जिसने अपने मन को जीत लिया उसने सारे जग को जीत लिया। ये सन्तों का अनुभव एवं कथन है। महात्मा धर्मदासानंदजी ने कहा कि मानव जीवन महान है। मानव के जीवन मेें कथनी और करनी में अन्तर नहीं होना चाहिए। जैसा मन होगा, निःसन्देह वैसा ही मानव का जीवन होगा। साध्वी मधुलता बाई जी ने कहाकि मन बड़ा बड़ा चंचल है। इसे केवल ईश्वर के अति सूक्ष्म, व्यापक पावन-नाम के सुमिरण से बाँधा जाता है। भौतिक साधन से मन को वश में करना असम्भव है। कार्यक्रम में पीके शर्मा, उत्तम पात्र, करन सिेह, मंगतराम, मदन सिंह, डॉ.राजकुमार, होरीलाल, ज्ञानचन्द्र ममगई, डॉ.मलखान सिंह, मुन्नी देवी, शोभा शर्मा, माया देवी, लक्ष्मी देवी, जयवती देवी, रेनू शर्मा, रामहरि देवी,कृकृष्णा देवी, रचना देवी, बिनीता पात्र आदि शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello