साप्ताहिक सदभावना-सत्संग आयोजित

Spread the love


काशीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में शिवनगर कालोनी में आयोजित साप्ताहिक सदभावना-सत्संग कार्यक्रम में साध्वी बाई जी ने कहा कि सनातन धर्म सृष्टि का प्रथम प्राचीन धर्म है। जो प्राणियों को प्रकृति एवं निज अध्यात्मिक परा शक्ति से जोड़ता है।महात्मा धर्मदासानंद जी ने कहा कि सदभावना सभी धर्मो का मूल आधार है। जीवों पर दया करना साधु एवं सज्जन लोगों का सहजस्वभाव होता है। साध्वी मधुलता बाई जीने कहा कि प्रकृति समय पर फल एवं फसलें बिन माँगे देती है। इसी प्रकार कर्म-फल प्राणी को समय आने पर ईश्वर स्वयं प्रदान करता है। इसमें संशय नहीं है। कार्यक्रम  में पीके शर्मा, बृजेश गुप्ता, उत्तमपात्र, करन सिंह, मंगतराम, मदन सिंह, डा. राजकुमार, होरीलाल, ज्ञानचन्द्र ममगई, मलखान सिंह, मुन्नी देवी, शोभा शर्मा, माया देवी, लक्ष्मी देवी, जयवती देवी, रेनू देवी, रामहरि देवी, कृष्णा देवी, रचना देवी, बिनीता पात्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *