Aaj Ki Kiran

सात मार्च को होली दहन और आठ मार्च को होगा फाग

Spread the love

 
जनपद स्तरीय अधिकारी व विभागाध्यक्ष रहगे उपस्थित
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अवगत कराया है कि 07 मार्च 23 को होलिका दहन और  08 मार्च 23 को फाग पर्व मनाया जायेगा। जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत इन पर्वो पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति नितान्त आवश्यक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि जनपद हरिद्वार के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व विभागाध्यक्ष  07 मार्च 23 को होलिका दहन एवं 08 मार्च 23 को फाग पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति निरन्तर बनाये रखेंगे तथा यदि अपरिहार्य कारणों से किसी अधिकारी व विभागाध्यक्ष का मुख्यालय छोड कर जाना अनिवार्य हैए तो उनकी पूर्वानुमति के उपरान्त ही मुख्यालय छोडा जायेगाए यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। आदेशों की अवहेलना किये जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

One thought on “सात मार्च को होली दहन और आठ मार्च को होगा फाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *