Aaj Ki Kiran

सात दिवसीय यजुर्वेद पुराण महायज्ञ के चौथेदिन श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

Spread the love

वेद मंत्रों की गूंज से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )

सात दिवसीय यजुर्वेद पुराण महायज्ञ के चौथे दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सम्मिलित होकर पूर्ण आहुति देकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की
आर्य समाज द्वारा टांडा अफजल गांव में यजुर्वेद पुराण महायज्ञ प्रातःकालीन वेला मे जगदीश कुमार दिनेश कुमार ने विधिवत तरीके से मंत्र उच्चारण कर हवन यज्ञ कराया । यज्ञ के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सम्मिलित होकर पूर्ण आहुति दी । वेद मंत्रों के उच्चारण की गूंज से क्षेत्र का माहौल भक्ति में हो गया । यज्ञ के बाद यजुर्वेद के ज्ञाताओ ने यजुर्वेद के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अपनी संस्कृति की पहचान बताते हुए लुप्त हो रही धार्मिक भावनाओं को पुनः जागृत करने व समय-समय पर अनुष्ठान पर यज्ञ करने की सलाह दी । कहा कि धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ शालाओं के माध्यम से किए जाने पर देश प्रदेश में खुशहाली के साथ-साथ तमाम व्याधा व बीमारियों से मुक्ति मिलती है । इस दौरान कार्यक्रम मे यजमान चंद्रवीर मिहं, ममता सिंह, हरवीर सिंह आर्य चेतन सिंह देवेंद्र सिंह चौधरी महिपाल सिंह अनुज चौहान डॉ राजेंद्र सिंह संतोष सिंह विजय सिंह सुबोध आर्य सतीश कुमार योगेंद्र सिंह मास्टर सत्यपाल सिंह मास्टर जयपाल सिंह मास्टर मदन पाल सिंह पृथ्वी सिंह गहलोत 89 अरविंद कुमार नरेश सिंह सुनील कुमार विमला देवी सुरभि आर्य किरण देवी प्रधान पुष्पा देवी आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।

3 thoughts on “सात दिवसीय यजुर्वेद पुराण महायज्ञ के चौथेदिन श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *