Aaj Ki Kiran

सात दिवसीय यजुर्वेद पुराण महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

Spread the love
वेद मंत्रों की गूंज से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय

अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा /मुरादावाद। सात दिवसीय यजुर्वेद पुराण महायज्ञ के दूसरे दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सम्मिलित होकर पूर्ण आहुति देकर देश प्रदेश अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज द्वारा टांडा अफजल गांव में यजुर्वेद पुराण महायज्ञ प्रातःकालीन वेला मे जगदीश कुमार दिनेश कुमार ने विधिवत तरीके से मंत्र उच्चारण कर हवन यज्ञ कराया घंटों चले यज्ञ के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सम्मिलित होकर पूर्ण आहुति दी । वेद चरणों की गूंज से क्षेत्र का माहौल भक्ति में हो गया । यज्ञ के बाद यजुर्वेद के ज्ञाताओ ने यजुर्वेद के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अपनी संस्कृति की पहचान बताते हुए लुप्त हो रही धार्मिक भावनाओं को पुनः जागृत करने व समय-समय पर अनुष्ठान पर यज्ञ करने की सलाह दी । कहा कि धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ शालाओं के माध्यम से किए जाने पर देश प्रदेश में खुशहाली के साथ-साथ तमाम व्याधा व बीमारियों से मुक्ति मिलती है । इस दौरान कार्यक्रम मे यजमान अवधेश कुमारचौहान ,गायत्री देवी चौहान , गिरिराज सिंह, अरुण चौधरी सबलपुर, महीपाल सिंह अमानतावाद,अनुज चौहान,डा0 राजेन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह, विजय सिंह सुवोध आर्य ,सतीश कुमार, योगेन्द्र सिंह ,मा0सत्यपाल सिंह मा0 मदन पाल सिंह विसौलिया, पृथ्वी सिंह गहलोत जसपुर, अरविन्द कुमार, नरेश सिंह ,सुनील कुमार व विमला देवी, सुरभि आर्या,, किरन देवी प्रधान पुष्पा देवी आदि लोगों ने भाग लिया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *