Aaj Ki Kiran

सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर बांटे सरकार अस्पताल में फल

Spread the love


-हवन पूजन कर की दीर्घायु की कामना

सरकारी अस्पताल में फल बांटते हुए
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री एवं उधम सिंह नगर नैनीताल सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर एलडी भट्ट चिकित्सालय मंे मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, चौ. खिलेन्द्र सिंह, मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सर्वजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, रीति नागर, मंजू यादव आदि तमाम भाजपाई मौजूद थे।
उधर प्रदेश संयोजक राहुल पैगिया के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नागनाथ मंदिर में हवन-पूजन करके ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह, रवि प्रजापति, अंकित शर्मा, कमल हुंडा, मोहित  उपाध्याय, संचित मिश्रा, पवन सैनी, मोहित भारद्वाज, अंकित भट्ट, सुशील रावत, बलजीत सिंह बल्ली, संजय शर्मा, पंकज नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *