सशक्त नारी सम्मान 2024 में समाज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया
देहरादून। सेवा सोसाइटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशक्त नारी सम्मान 2024 का आयोजन किया। इसमें समाज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए केवल स्वस्थ एवं शिक्षित पुरुषों की ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं शिक्षित महिलाओं की भी आवश्यकता है।शुक्रवार को संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मेटरनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के चिकित्सा सलाहकार डा. बिप्रा विष्णु, डा. सुधारानी पांडे, पद्श्री डा. बीकेएस संजय, डा. सुजाता संजय, डा. गौरव संजय,भावना संजय और डा. प्रतीक संजय ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में शर्मिला भरतरी, मधु जैन, पूर्णिमा बिष्ट, शीतल हरदेव सिंह, आचार्य डा. अन्नपूर्णा, डा. सविता मोहन, डाॅली डबराल, स्नेहा भारद्वाज, संध्या बिष्ट, डा. मीनू वैश्य, डा. मान्सी वैश, अनीता सक्सेना, सुनीता सिंह और रेशमा शाह को सशक्त नारी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योगेश अग्रवाल ने किया।