Aaj Ki Kiran

सम्मान समारोह आयोजित कर धूमधाम से मनाई एनडी तिवारी की जयंती

Spread the love



काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी की जयंती यहां द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर ऊषा चौधरी व कार्यक्रम की संयोजिका विमला गुड़िया द्वारा मां सरस्वती एवं पं. तिवारी जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वित कर किया गया।
विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली आयकर अधिकारी श्रीमती गीता टंडन कपूर को पं.  तिवारी जी के नाम से घोषित प्रथम ‘नारायण दत्त तिवारी स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उक्त सम्मान उनकी माताजी श्रीमती छाया टंडन एवं भाई पंकज टंडन ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि यशपाल आर्य ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक मत से पारित कांग्रेस नवचेतना भवन के नाम को सेठ सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा प्रदत भूमि पर निर्मित एनडी तिवारी, एससी गुड़िया कांग्रेस नवचेतना भवन नामकरण करनेे की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह पं. नारायण दत्त तिवारी और सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की देन है। उन्होंने मेरे राजनीतिक सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है मैं उसे अंतिम छड़ों तक नहीं भूल सकता। उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के लिए नारायण दत्त तिवारी जयंती आयोजन समिति की संयोजिका श्रीमती विमला गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, विमल गुड़िया और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन सहित समस्त कांग्रेस परिवार का आभार व्यक्त किया। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने अपनी ओर से नवचेतना भवन में एनडी तिवारी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। संचालन सरित चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति योगेश जिंदल, केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, एनसी बाबा, उमा वात्सल्य, इंदु मान, अलका पाल, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, सुरेश शर्मा जंगी, संजय चर्तुवेदी, शफीक अहमद अंसारी, चक्रेश जैन, हाजी कमर आलम, जयसिंह गौतम, डॉ. नीरज आत्रेय, ब्रह्मपाल, विकल्प गुड़िया, निशित गुड़िया, सुरुचि सक्सैना, डॉ. कीर्ति पंत, सुधा शर्मा, सीमा चौहान, रीति नगर, चेतन अरोड़ा, रवि ढींगरा, एसपी गुप्ता, त्रिलोक सिंह अधिकारी, पवन कपूर, डॉ. गिरीश तिवारी, उमेश जोशी एडवोकेट, अजीज कुरैशी, जितेंद्र सरस्वती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *