समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर के दम पर स्थापित हो: पुष्पा आर्य

Spread the love


बाजपुर। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि स्वरोजगार के जरिये न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। बल्कि महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। परिवहन मंत्री आर्य ने राजा जगतदेव सामुदायिक भवन में आयोजित महिला समूहों की संयुक्त कार्यक्रम में कहा कि जितने भी वर्तमान समय में उद्योगपति बुलंदियों पर हैं, उनकी बुनियाद कहीं न कहीं समूह के रूप में कार्य करने के दौरान स्थापित हुई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की धर्मपत्नी पुष्पा आर्य ने कहा कि समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर के दम पर स्थापित हो परिवार की आर्थिक मदद में सहयोगी बन सकती हैं। इससे पूर्व रेडीमेड गारमेंट महिला समूह के सेंटर का कैबिनेट मंत्री आर्य व उनकी पत्नी पुष्पा आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बताया गया कि इसमें 90 महिलाएं सिलाई-कढ़ाई आदि का कार्य करेंगी। इस मौके पर यशोदा जोशी, शकुंतला देवी, बबली देवी, उमा जोशी, बबली कौर, सतविदर, रिकी, परमजीत, राखी दास, बबीता कोरंगा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नितिन बिष्ट, डा.मोहन चंद्र पांडेय, हरीश कांडपाल, अभिषेक तिवारी मौजूद थे। उधर, प्रधानमंत्री बंधन योजना के तहत जनजाति महिलाओं की 300 महिलाएं समूह बनाकर दाल, हल्दी, लहसुन, आचार आदि की पैकिग के साथ ही दूध की डेरी, परचून, कपड़े की दुकान, ब्यूटी पार्लर व टेंट की दुकान आदि के कार्य भी कर करेंगी। बताया गया कि साड़ियों में कढ़ाई आदि का कार्य 110 महिलाएं समूह के साथ कर रही हैं। खंड विकास अधिकारी एमसी जोशी ने बताया कि ब्लॉक द्वारा अन्य कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं। कुल 450 समूह बाजपुर में कार्य कर रहे हैं जिसमें 4500 महिलाएं समूह में कार्यरत हैं। मधुवन स्वायत्त सहकारी समिति न्याय पंचायत बरहैनी की अध्यक्ष रश्मि देवी ने बताया कि रेडीमेड कपड़े बनाकर इनको बाजार में बेचा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello