काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय कुण्डेश्वरी में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से किया था। शिविर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। टीकाकरण केैम्प में लगभग 129 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया जिसमे 12-14 वर्ष के बच्चो के लिए कोरबी बैक्स की 30 प्रथम डोज, 78 द्वितीय डोज, कोविडशील्ड बुस्टर की 21 डोज लगवाई गई। इस शिविर मे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावक के साथ-साथ काशीपुर, कुण्डेश्वरी व आसपास के क्षेत्र के लोगांे ने भी टीकाकरण का लाभ उठाया। स्कूल अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता ंिसंह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के सचिव अनुराग कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, श्रीमती नेहा पंत, श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती एकता भाटिया व विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थे।
