Aaj Ki Kiran

सभी कार्मिकों के मन मे लोक सेवक का भाव होना चाहिए: डीएम

Spread the love


-तहसील दिवस में आयीं 109 समस्याएं, 32 का मौके पर निस्तारण

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रामलीला ग्राउंड आज यहां जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन में किया गया, जिसमें फरियादियों ने राजस्व, जल भराव, सड़क निर्माण, सिंचाई आदि से सम्बन्धित 109 समस्याए रखीं। जिसमंे से 32 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 51, विद्युत से सम्बंधित 10, नगर निगम से संबंधित 10, लोनिवि से 1, स्वास्थ्य से 1, नलकूप से सम्बंधित 3, वन विभाग से सम्बंधित 2, कृषि विभाग से सम्बंधित 2, पेयजल निगम से सम्बंधित 1, समाज कल्याण से सम्बंधित 6, शिक्षा विभाग से सम्बंधित 3, सिंचाई विभाग से सम्बंधित 2, बाल विकास विभाग से सम्बंधित 6, पूर्ति विभाग से सम्बंधित 2 व अल्पसंख्यक  विभाग से सम्बंधित 1 व 8 समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित थीं।
       जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परेशान व्यक्ति आपके सामने अपनी समस्याएं लेकर आए, वह व्यक्ति आपके पास से सुखद अनुभव लेकर जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों के मन मे लोक सेवक का भाव होना चाहिए। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अच्छे लोकसेवक की भावना से कार्य करते हुए जनता के चेहरों पर मुस्कराहट लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाला हर आगंतुक संतुष्ट होकर जाये।
उन्होंने कहा कि जनता को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए जो समस्या जिस स्तर की है, उस समस्या का उसी स्तर पर निस्तारण हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है उन सम्स्याओं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को हस्तगत की जा रहीं हैं। जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण हेतु समस्या की प्रकृति के आधार पर 7 से 15 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस का जनता को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि तहसील दिवस में सभी अधिकारियों के उपस्थित रहने से समस्याओं के निस्तारण हेतु दफतरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं और समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिलता है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा जे कहा कि सभी अधिकारी  सरलीकरण, समाधान एंव निस्तारण के मंत्र पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले, इसके लिए सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए विशेष प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन अश्यप, खिलेंद्र चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, प्रभारी उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरु(, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *