सड़क हादसा: कावड़ियों की ट्राली चलते ट्रैक्टर से हुई अलग हुईः दो की मौतः 40 घायल

Spread the love


अमरोहा। ब्रजघाट के नजदीक दिल्ली मार्ग पर संभल के कावड़ियों के साथ सड़क हादसा हो गया जिसमें दो कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 40 घायल हैं। एक कावड़िए की हालत गंभीर बनी है। उपचार मेरठ में चल रहा है। संभल के गांव मढ़न से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गंगाजल लेने के लिए बृजघाट के लिए रवाना हुआ था। इसमें करीब 50 लोग शामिल थे। शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे जैसे ही जत्था दिल्ली मार्ग पर बृजघाट के नजदीक पहुंचा तो ट्रैक्टर से ट्राली का हिच निकल गया। इससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार गांव मढ़न निवासी 17 वर्षीय विवेक पुत्र ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय कपिल पुत्र कोमल सिंह की उपचार के दौरान मौत हुई। करीब 40 लोग घायल हुए हैं। जत्थे में शामिल सुनील की हालत गंभीर है जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है। हादसे की जानकारी होने पर गांव में कोहराम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello