काशीपुर। कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर एवं ट्रेफिक इंस्पेक्टर काशीपुर द्वारा काशीपुर के सीनियर सिटीजन एवं व्यापारियों के साथ कोतवाली सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते सम्मेलन किया गया, जिसमें सड़क में सुरक्षा संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान कोतवाली स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन व व्यापारी मौजूद रहे।
