Aaj Ki Kiran

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। संस्कार भारती की स्थानीय इकाई द्वारा श्री कृष्ण जन्मष्टमी के अवसर पर कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होलीडे आनन्द में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सुनेश चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता दीपक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव पाल अरोरा, आशीष गोयल, पुष्प अग्रवाल ‘बल्लू’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति उद्योगपति योगेश जिन्दल की रही। संचालन इकाई महामंत्री कपिल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक पंकज शर्मा एडवोकेट रहे।
प्रतियोगिता दो वर्गों में करायी गयी जिसमें लल्ला वर्ग में 35, कान्हा वर्ग में 45 जिसमें कुल 80 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक श्रीमति नीलिमा पंकज, डॉ. नीरज शुक्ला व रमेश मेहरा द्वारा पुरूस्कारों की घोषणा की गयी। लल्ला वर्ग में प्रथम हितिका शर्मा पुत्री अश्वनी शर्मा, द्वितीय रूद्राक्ष कपूर पुत्र लवी कपूर, तृतीय श्रेया रावत पुत्री रिंकू रावत रहे, जबकि कान्हा वर्ग में प्रथम समृ(ि अग्रवाल पुत्री दयाशंकर अग्रवाल, द्वितीय एकांक्ष कपूर पुत्र भरत कपूर, तृतीय धानी कपूर पुत्र लवी कपूर रहे। पंकज अग्रवाल एडवोकेट, अभिषेक पाठक, नरेश व आरएसएस से आदर्श चौधरी व डॉ. अक्षय चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर शेष कुमार सितारा, सुभाष चन्द्र शर्मा, केएस कपूर, पंकज शर्मा एडवोकेट, शैलेन्द्र शर्मा, पंकज अग्रवाल एनबीसी, अमित मित्तल, गोविन्द सिंह नेगी, मंजुल मिश्रा, पायल अग्रवाल, सोनल सिंघल एडवोकेट, अनीता अग्रवाल, रेखा सक्सैना, अनुश्री भारद्वाज, डॉ. रीता सचान, रूचि अग्रवाल, पुनीता कुश्वाल, सुरभि अग्रवाल सहित नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों सहित संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *