Aaj Ki Kiran

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Spread the love



काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के सैनिक कालोनी निवासी 32 वर्षीय सुनील मेहरा पुत्र नन्दन सिंह मेहरा 25 अगस्त को चामुंडा बिहार कालोनी में अपने दोस्त गणेश चंद्र पांडे पुत्र रेवाधर पांडे के यहां आया था। रात को वहीं खाना खाकर सो गया। सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधनी, एसआई देवेन्द्र सामंत ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी बुधनी ने बताया कि गणेश चंद्र पांडे और मृतक सुनील मेहरा दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। रात्रि में दोनों ने गणेश पांडे के घर पर साथ-साथ खाना खाया और वही सो गए थे। सुबह देखा तो सुनील मेहरा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *