Aaj Ki Kiran

संतोष मानव जीवन का सबसे बडा धन है: बृजेश पाठक

Spread the love



काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर के तत्वाव्धान में महाराजा अग्रसेन पार्क पुराना आवास विकास में पिछले आठ दिनों से लगातार हो रही श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के आठवें दिन श्रीराम कथा में व्यास पीठ पर विराजमान परमपूज्य बृजेश पाठक महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम चरित मानस के तृतीय सोपान ”अरण्य काण्ड“ में वर्णित नवधा भक्ति में से आठवीं भक्ति के विषय में बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम अपने उन भक्तों को अपनी भक्ति प्रदान करते हैं जिनके मन में संतोष रहता है और भूल से भी दूसरों के अवगुण नहीं देखते। इससे पूर्व व्यास पीठ का पूजन रामनगर से पधारे अशोक कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार माथुर, संजय अग्रवाल, ला. रामसूरत सरन, रविदत्त शर्मा, राजीव जायसवाल, जयनन्दन शर्मा, बृजकिशोर मिश्रा, अशोक धीमान, केवल कुमार व  सुरेन्द्र सुखीजा द्वारा किया गया। केके अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि 12 दिसम्बर को श्रीराम कथा विश्राम लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *