काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने प्रेस को जारी बयान में श्री हिन्दी प्रेम सभा काशीपुर द्वारा हिन्दी दिवस न मनाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी दिवस पर करोड़ों भारतवासियों ने पूर्ण श्र(ा विश्वास व निष्ठा के साथ अपना हिन्दी दिवस मनाया और एक दूसरे को बधाईयां भी दीं, लेकिन चिंता का विषय है कि श्री हिन्दी प्रेम सभा द्वारा हिन्दी दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। उन्हांेने कहा कि हिन्दी भाषा के उत्थान व विकास के प्रति समर्पित मात्र संस्था ”श्री हिन्दी प्रेम सभा“ है जिसकी स्थापना स्मृतिशेष भारतरत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत द्वारा वर्ष 1914 में की गई। संस्था का निजी दुमंजिला भवन मौ. सिंघान में मुख्य मार्ग पर श्री ब्राह्मण गौण सभा के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि काशीपुर निवासी बन्धु जिनकी वर्तमान आयु 75-80 वर्ष या अधिक होगी, भलिभांति इस तथ्य से परिचित हैं कि श्री हिन्दी प्रेम सभा के सौजन्य से तुलसी जयंती, बसन्त पंचमी पर्व, स्वाधीनता दिवस व गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण, मिष्ठान वितरण, विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन आदि कई अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य रूप से होता रहा है। दुर्भाग्य से समाज सेवा के लिये समर्पित संस्था अब हिन्दी दिवस मनाना तक भूल गई है। हम उपरोक्त वर्णित कमियों को हिन्दी भाषा प्रेमियों का दुर्भाग्य ही मानते हैं। श्री हिन्दी प्रेम सभा का यह उपेक्षा पूर्ण व्यवहार एक चिंता का विषय है।
