Aaj Ki Kiran

श्री ठाकुर महासभा ने की चैती में निःशुल्क लगाने के संबंध में बैठक

Spread the love

श्री ठाकुर महासभा ने की चैती में निःशुल्क लगाने के संबंध में बैठक

श्री ठाकुर महासभा ने की चैती में निःशुल्क लगाने के संबंध में बैठक
श्री ठाकुर महासभा ने की चैती में निःशुल्क लगाने के संबंध में बैठक

काशीपुर। श्री चैती मेला काशीपुर चैत्र मास के प्रथम नवरात्र (30 मार्च) को आरम्भ हो जायेगा। इसके मद्देनजर श्री ठाकुर महासभा काशीपुर ने मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए पिछले 98 वर्ष से लग रही प्याऊ को इस बार भी श्री चैती मंदिर के सामने कुंए पर निःशुल्क लगाने के संबंध में बैठक आयोजित की।‌ ज्ञात हो कि चैती मेले में श्रीठाकुर महासभा काशीपुर के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक सप्ताह तक स्वच्छ शीतल जल, बैठने व रात्रि विश्राम की व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। मेला प्रशासन द्वारा प्याऊ लगाने के लिए हर वर्ष निःशुल्क भूखण्ड श्रीठाकुर महासभा को उपलब्ध कराया जाता है। बैठक में श्रीठाकुर महासभा के सदस्यों द्वारा प्रत्येक दिन अपनी-अपनी नियमित उपस्थिति व टैन्ट लगवाने, मिनरल वाटर की व्यवस्था, प्रशासन को प्याऊ लगाने की सूचना की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वीर सिंह, नवनीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, पंकज ठाकुर, अजय ठाकुर, पवन ठाकुर, नीरज ठाकुर, विकास ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

 

5 thoughts on “श्री ठाकुर महासभा ने की चैती में निःशुल्क लगाने के संबंध में बैठक

  1. Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *