श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला विशाल नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में मौजूद गणमान्य लोग
काशीपुर। सिक्खों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।
मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब से बाबा सुरेन्द्र सिंह दिल्ली वालों की अगुवाई में निकाला गया विशाल नगर कीर्तन काली मंदिर रोड से गंगे बाबा मंदिर चौक, किला तिराहा, मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा से होते वापस गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचा। इससे पूर्व रास्ते में जगह-जगह विभिन्न संस्थानांे द्वारा नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। एमपी चौक पर सरोपा भेंट कर प्रबु(जनों का स्वागत किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर कीर्तन में महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, आशीष गुप्ता, जसपाल चड्डा, दिलप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, सुरुचि सक्सेना, चरनजीत सिंह आनन्द, जगमोहन सिंह बंटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, प्रधान महेंद्र सिंह, जगरूप सिंह, ब्लॉक प्रमुख, तरसेम सिंह, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख जोगिंदर सिंह चेयरमैन, राजू सेठी सहित बड़ी संख्या में श्र(ालुजन शामिल रहे। उधर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महाराणा प्रताप चौक पर नगर कीर्तन का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अनुपम शर्मा, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
