Aaj Ki Kiran

श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

काशीपुर। संस्कार भारतीय कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था के द्वारा आयोजित श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता 2022 के उपलक्ष में द संस्कार स्कूल बाजपुर रोड, काशीपुर के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला व सुन्दर झांकियों की प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए द संस्कार स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति दीपिका अग्रवाल भी उपस्थित रही। संस्कार भारतीय संस्था के सदस्य अध्यक्ष सुशील पाठक, कोषाध्यक्ष  पंकज शर्मा, मंत्री कपिल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पंकज अग्रवाल द्वारा यह कार्यक्रम शुक्रवार को रामलीला मैदान काशीपुर में सम्पन्न करवाया गया। संस्कार भारतीय संस्था द्वारा द संस्कार स्कूल के छात्राओं द्वारा दिखाए गए रंगारंग कार्यक्रम की खूब सरहाना की गई। द संस्कार स्कूल के प्रबन्धक राहुल पैगिया ने छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक श्रीमती रश्मि अग्रवाल ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। साथ ही छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित प्रधानाचार्या श्रीमति दीपिका अग्रवाल और श्रीमति नीतू शर्मा, सानिया, शिवम, अर्पित आदि अध्यापकों को धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *