Aaj Ki Kiran

श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्वालुओं की भीड़

Spread the love




काशीपुर। सनातन संस्कृति मंच काशीपुर के तत्वाव्धान में चौहान सभा कविनगर में 23 मई से प्रारम्भ हुई। श्रीमद्भागवत कथा सुनने को श्र(ालुजन की भीड़ उमड़ती जा रही है। कथा व्यास पूज्यपाद स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत में आये प्रसंग को सुनकर श्री कृष्ण भक्तों के नेत्रों में जल भर आया।
जब श्री कृष्णावतार की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि मथुरा के अधर्मी राजा कंस ने माता देवकी को कारागार में डालकर किस प्रकार यातनायें दीं और विभिन्ना प्रकार के कष्ट पहुँचाये। गुरूवार को कथा के चौथे दिन धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राय, कोषाध्यक्ष डा. महेश अग्निहोत्री और राष्ट्रीय महामंत्री  कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने संयुक्त रूप से व्यास जी महाराज को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल ने संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वास्तव में आज इसी प्रकार की कथाओं की आवश्यकता है जिनमें कथा में समाहित विभिन्ना प्रसंगो के अतिरिक्त अपने धर्म की रक्षा, सनातन हिन्दू संस्कृति और माता-पिता की सेवा के साथ साथ अपनी धरती मां ”भारत माता“ के प्रति हमारे उत्तरादायित्व का बोध अवश्य कराया जावे। कार्यक्रम का संचलान राजपाल सिंह चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *