
काशीपुर। कानूनगोयान स्थित श्याम मॉर्डन जूनियर हाई स्कूल के तत्वाधान में गत सायं मुंशीराम चौराहे पर स्थित अदलक्खा पंजाबी सभा में श्री कृष्ण रूप सज्जा एवं श्री राधारानी रूपसज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह, दीपिका गुड़िया आत्रेय, गगन काम्बोज, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी शर्मा, भीम सिंह, विजय चौधरी, विकास शर्मा खुट्टू, आशीष शर्मा खुट्टू, अब्दुल कादिर, सर्वेश शर्मा एवं हरीश जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राधा रानी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। गणमान्यों द्वारा ओज कवि स्व. अनिल सारस्वत का सम्मान उनके परम मित्र अरविन्द वर्मा को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के आधार पर की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की प्रस्तुति पर लोहा व्यवसायी पुष्प अग्रवाल एवं उनकी पत्नी इति अग्रवाल द्वारा 5100 रूपये का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका में कौशलेश गुप्ता एवं राजू गौतम रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों एवं प्रतिभागी सभी नन्हे-मुन्नों को यथोचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमित कुमार शर्मा, तेजस्व गौड़, वंश गौड़, प्रतोष मिश्रा, विशाल रोहेला, मनीष सपरा, तरूण वर्मा, राजकुमार यादव, मंयक अग्रवाल, अभिषेक पाल, गौरव गुप्ता, मनोज शर्मा, हरि सिंह, शिवकुमार गुप्ता, सचिन मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन हरीश जोशी ने किया।
