Aaj Ki Kiran

श्रद्धा पहले चार लड़कियों से अफेयर कर चुका था आफताब

Spread the love


मुंबई। श्रद्धा हत्‍याकांड में जांच प्रक्रिया तेज होने के साथ ही नए तथ्‍य भी सामने आने लगे है। अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्‍यारोपी आफताब पूनावाला डेटिंग एप के द्वारा श्रद्धा से पहले 4 और लड़कियों के साथ इश्‍क फरमा चुका था। आफताब 4 लड़कियों को डेट कर चुका था। पुलिस का दावा है कि इनमें से 2 लड़कियों का पता लगाया जा चुका है। श्रद्धा हत्‍याकांड मामले में जल्‍द ही इन दोनों के बयान दर्ज करने की तैयारी है। बताया जा रहा 2 अन्‍य लड़कियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को उम्‍मीद है कि वीभत्‍स हत्‍याकांड में कोई महत्‍चपूर्ण सुराग हाथ लगेगा।
जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान चैंकाने वाले तथ्‍य सामने आए हैं। पता चला है कि श्रद्धा से पहले आफताब एप के द्वारा 4 और लड़कियों को डेट कर चुका था। इन 4 लड़कियों में से 2 वसई की रहने वाली हैं। इन्हें पुलिस ने ट्रेस भी कर लिया है और जल्द ही इनका बयान दर्ज होगा। बताया जाता है कि 2 अन्य लड़कियां मुंबई के बांद्रा और बोरीवली की रहने वाली हैं, जिन्हें अब तक पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी है। वसई पुलिस बाकी की 2 लड़कियों को ट्रेस करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ जुटी हुई है। वसई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब साल 2013 से ही डेटिंग एप का इस्तेमाल कर रहा था। वर्ष 2018 में वह इसी डेटिंग एप के जरिए श्रद्धा के साथ रिलेशनशिप में आया था।
श्रद्धा के एक दोस्त ने दिल्ली पुलिस को बयान में बताया कि श्रद्धा के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद आफताब के कई और लड़कियों से अफेयर थे। वह उनके साथ घूमता भी था, लेकिन श्रद्धा किसी से बात भी कर लेती थी, तब वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाता था। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की दोस्त शिवानी म्हात्रे व पूर्व मैनेजर करण बेहरी से श्रद्धा के साथ व्हाट्सएप पर हुई चैट्स को भी सबूत के तौर पर लिया है।
श्रद्धा के पिता विकास ने बताया कि वह और उनकी पत्नी हर्षिला वालर अगस्त 2019 में शादी का प्रस्ताव लेकर आफताब के घर गए थे। विकास ने आफताब के घरवालों के सामने दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वहां अपनी पत्नी के साथ आफताब के माता-पिता से मिलने उनके घर गये थे, लेकिन आफताब के चचेरे भाई ने उन्‍हें यह कहते हुए बेइज्जत किया कि फिर कभी दरवाजे पर मत आना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *