
काशीपुर। महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर की ओर से आगामी 1 जनवरी बृहस्पतिवार को नीझड़ा स्थित शिवालिक होली माउंट एकेडमी में एक भव्य 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आयोजन को लेकर समिति की ओर से कमला रिखाड़ी ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति पिछले 15-16 वर्षों से निष्काम सेवा के भाव से योग का प्रचार-प्रसार कर रही है। समिति ने शारदीय नवरात्रि से 108 अखंड सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समाज में जातिभेद, वर्गभेद और क्षेत्रभेद को समाप्त कर एकता का संदेश देना रहा। उन्होंने बताया कि यह सुंदरकांड पाठ घरेलू कामगारों से लेकर उद्योगपतियों के घरों तक निःशुल्क कराया गया। उन्होंने बताया कि काशीपुर औद्योगिक शहर होने के कारण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए इस यज्ञ में 108 किलो शु( देसी गाय के घी और लगभग 200 किलो हवन सामग्री से आहुतियां दी जाएंगी, जिससे वातावरण शु( करने का संकल्प लिया गया है। इस महायज्ञ की एक विशेष बात यह है कि इसमें महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका होगी। नजीबाबाद गुरुकुल से यज्ञ ब्रह्मा के रूप में आचार्य डॉ. प्रेमवदा जी अपनी 11 ब्रह्मवादिनी बहनों के साथ चारों वेदों के लगभग 500 मंत्रों के उच्चारण से यज्ञ संपन्न कराएंगी। आयोजकों के अनुसार, उत्तराखंड में यह पहला अवसर होगा जब इतने बड़े स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व में 108 कुण्डीय महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे से 108वां सुंदरकांड पाठ, 10 बजे से महायज्ञ का शुभारंभ और दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण व भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
