शादी में किसी बात पर लड़की पक्ष व लड़के पक्ष में जमकर हुआ बवाल

Spread the love

हिसार। हिसार जिले के हांसी में मंडी सैनियान में एक शादी समारोह में किसी बात पर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में जमकर बवाल हुआ। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई हैं। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों ने कहा है कि लड़के वालों ने फेरे से पहले उनसे गाड़ी और 5 लाख नगद देने की मांग की। लड़की वालों ने कहा पैसे ना देने पर उनसे झगड़ा करने लगे।
  शबनम नाम की लड़की से शादी करने के लिए बारात यहां पहुंची थी। शबनम ने बताया कि कुछ बाराती शराब पीकर आए थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की डिमांड की गई थी। इस दौरान बारातियों ने उनके रिश्तेदारों और भाइयों से मारपीट की है। पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। लड़के के पिता मनीराम ने फोन पर बताया कि नाचने की वजह से बारात गेट पर पहुंचने में कुछ देर हो गई इसी बात को लेकर लेकर उनकी कहासुनी हुई थी तभी लड़की पक्ष के लोगों ने पुठी मंगल गांव से से कुछ लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पक्ष के कई लोगों को चोट आई है जिन का इलाज हिसार के सामान्य अस्पताल में चल रहा है।
 थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात को उनको सूचना मिली थी कि लड़के के परिवार उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज ना देने की वजह से बारात को वापस ले गए हैं और उनके साथ मारपीट भी करके गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया की अभी तक पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello