Aaj Ki Kiran

शादी के नाम पर लडकी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ एक गिरफ्तार, चार फरार

Spread the love



काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर शादी के लिये बेचकर पैसा कमाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
थाना कुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इस्लामनगर में किराये के मकान में रहने वाली ऊषा देवी पत्नी स्व. जयकुमार मूल निवासी ग्राम हल्दुआ रामपुर थाना काठ जिला मुरादाबाद ने कुंडा पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री सोनी चौहान 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर दो बजे से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। इस पर पुलिस ने धारा-365 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी सूर्या उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के सुपुर्द की गई तथा मामले के खुलासे के लिये दिनेश सिंह फर्त्याल थानाध्यक्ष थाना कुण्डा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद व उप निरीक्षक भूमिका पाण्डेय के सहनेतृत्व में टीमांे का गठन किया गया तथा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में गुमशुदा की तलाश व खोजबीन शुरु की गयी। गुमशुदा की खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि ऊषा देवी मूल रूप से गांव हल्दुआ रामपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद की रहने वाली है तथा वह ग्राम इस्लामनगर में करीब 2 माह से किराए के कमरे में रह रही है। इनके पति की मृत्यु करीब 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। वादिनी की आर्थिक तंगी इतनी थी कि वह अपने गाल में हुए ट्यूमर का भी इलाज भी नहीं करा पा रही थी और रात दिन दर्द से परेशान रहती थी इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाली एक शातिर गिरोह की महिला सोनिया कुमारी व उसके मुंह बोले पति राजू द्वारा गुमशुदा नाबालिग को मां का ईलाज कराने के नाम पर अपने विश्वास में लेकर नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया और उन दोनांे ने मौके का फायदा उठाकर इस नाबालिक को बहला फुसला कर राजस्थान ले गये। वहां उक्त दोनों ने पूर्व से अभियुक्त के परिवार से इस शर्त के साथ शादी तय की थी कि वह उस लड़की को बेचने के बदले में तीन लाख रूपये दे देगें। अभियुक्त पक्ष में जिसके साथ उक्त नाबालिग की शादी होनी थी वह एक पागल व विकलांग व्यक्ति है। इस महिला एवं उसके मुंह बोले पति ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर तीन लाख में अभियुक्त पक्ष को बेच दिया तथा 3 लाख रुपये वहां से लेकर भाग गए तब से उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। पुलिस ने मुखबिर व सर्विलांस की मदद व अपने अथक प्रयास से करीब एक सप्ताह के अन्दर उस नाबालिग को राजस्थान ग्राम-मेवली थाना कोट्कासिम जिला अलवर जाकर बरामद कर इस काम को अंजाम देने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले में शामिल विकलांग के साथ शादी कराने वाले पिता मनोज कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम-मेवली थाना कोट्कासिम जिला अलवर राजस्थान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के प्रकाश में आये अन्य सदस्य सोनिया कुमारी पत्नी शिशुपाल निवासी केवलगढ़ी, हाथरस उप्र व उसके साथी राजू पुत्र पूरन सिंह निवासी माधोवाला गढी, सुनील देवी पत्नी मनोज कुमार व उनके पुत्र, मोनू पुत्र मनोज कुमार निवासीगण ग्राम मेवली थाना कोटकासिम जिला-अलवर राजस्थान के विरु( धारा-363/368/376/506 आईपीसी व धारा-5/6, 16/17 पोक्सो एक्ट व धारा-9/10/11 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुण्डा दिनेश सिह फर्त्याल, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूर्या, भूमिका पाण्डेय, कां. सुमित कुमार, कां. सत्येन्द्र पाल, कां. रश्मि दुबे हैं।

4 thoughts on “शादी के नाम पर लडकी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ एक गिरफ्तार, चार फरार

  1. Site web de pari foot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *