शहीद मुकेश प्रजापति के बलिदान दिवस पर दी श्र(ांजलि

काशीपुर। ढेला पुल के निकट स्थित स्मृति द्वार पर अमर बलिदानी मुकेश प्रजापति के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान रहे जबकि अध्यक्षता मुकेश प्रजापति के पिता अमृत सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना ज्योत्सना प्रजापति तथा परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अंजली प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छोटे बच्चों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति, अमर बलिदानी मुकेश प्रजापति की ज्येष्ठ पुत्री हितांशी द्वारा देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अंत में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रस्तुत कविताओं ने उपस्थित श्रोताओं को देशभक्ति के रस में सराबोर कर दिया। कवि डॉ. सुरेंद्र जैन, कवि शेषकुमार सितारा, कवयित्री काव्यश्री जैन ने अपनी प्रस्तुति दी। संचालन कवि विवेक प्रजापति ने किया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों, बलिदानी परिवार, अतिथियों तथा जनप्रतिनिधियों को प्रजापति महासभा काशीपुर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान राजेश गोला, कैलाश चंद्र प्रजापति, महेश गोला, वीर सिंह, पतराम सिंह प्रजापति, गौरव कुमार, रवि प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
