शशांक सिंह बने भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष के रूप में शशांक सिंह के नाम का ऐलान हुआ। शशांक सिंह की इस नई पारी की शुरुआत के साथ ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर शशांक सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए अपनी भविष्य की रणनीतियों के संकेत भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि “यह दायित्व मेरे लिए संगठन, समाज और पार्टी की नीतियों के प्रति मेरी जवाबदेही को और बढ़ाता है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से इस विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करुंगा । काशीपुर भाजपा परिवार ने शशांक सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जिले में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
