काशीपुर। कच्ची शराब बनाने के उपकरण व 70 लीटर तैयार शराब बरामद करती पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा एक हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब की रोकथाम हेतु अभियान के तहत चौकी कुंडेश्वरी पुलिस टीम ने बहल्ला नदी के पास झाड़ियों में अवैध शराब बना रहे मलकीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रम्पुरा को क्रमशः एक रबड़ की ट्यूब में भरी 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा प्लास्टिक के कट्टे में रखी 30 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण दो लोहे के ड्रम, दो प्लास्टिक पाइप, एक पतीला एल्यूमिनियम, एक प्लास्टिक डिब्बा सहित गिरफ्तार कर मौके पर रखा करीब एक हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरु( आबकारी अधिनियम की धारा 60 ;2द्ध के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप पंत, कांस्टेबल दीवान गिरी, हरि सिंह, किशोर व त्रिभुवन शामिल थे।
