व्यापार मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

रुद्रपुर। व्यापार मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में उनके योगदान की सराहना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का प्रमुख स्रोत हैं। व्यापार, शिक्षा, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। बताया कि रुद्रपुर व्यापार मंडल हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला मंत्री राजकुमार सिकरी, मनीष अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष पवन गाबा पल्ली, अंशुल अग्रवाल, जतिन नागपाल, रितु अग्रवाल, तनु छाबड़ा, आकांक्षा बजाज, गीता देवी, नैना, खुशी, मानसी, संगीता कालरा, राजेश शर्मा, राजेंद्र जुनेजा, राजू बजाज, टोनी सुखीजा, रंजीत कुमार, आशीष कुमार सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
