‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली के लिए काशीपुर में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

काशीपुर। कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में किया गया।
पीसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया। पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था लेकिन अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया है। अनुपम शर्मा ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक रैली होगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि यह रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में एक सफल व ऐतिहासिक महारैली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आहवान पर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। बैठक में मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद आरिफ सैफी, परमजोत सिंह, सुभाष पाल, मंसूर अली मंसूरी, नौशाद हुसैन, मोहम्मद इरफान गुड्डू, अब्दुल अजीज कुरैशी, साबिर हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, महेन्द्र बेदी, संदीप चतुर्वेदी, ब्रहमा पाल, सुरेश शर्मा, इलियास माहिगीर, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, चन्द्रभूषण डोभाल, विनोद होंडा, अक्षित मिड्डा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
