Aaj Ki Kiran

वीर सावरकर जयंती पर कार्यक्रम 4 जून को

Spread the love


-धर्मयात्रा महासंघ ने बैठक कर की आयोजन पर चर्चा


काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वातंत्रवीर सावरकर जयंती रविवार, 4 जून को सायं 5 बजे श्री रामलीला प्रेक्षागृह रामनगर रोड में पूर्ण भव्यता के साथ मनाई जाये।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीष चन्द्र मदान, वीर सावरकर द्वारा सही गई जेल ;कालापानीद्ध यातनाओं और देश की स्वतंत्रता में दिये गये महान योगदान के विषय में विस्तार से प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष उद्योगपति विजय कुमार जिन्दल रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्रोन के प्रबन्ध निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल करेंगे। संचालक एड. शरत कुमार कश्यप ने बताया कि वीर सावरकर जी की जीवनगाथा के विषय में लगभग 60-62 पुस्तकें लिखने वाले महान लेखक नोएडा निवासी डा. राकेश कुमार आर्य भी इस अवसर पर सावरकर जी के जीवन सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। बैठक की अध्यक्षता मोटेश्वर महादेव मन्दिर के प्रधान पुजारी पं0 राघवेन्द्र नागर ने की। संचालन डा. महेश अग्निहोत्री ने किया। बैठक में विपिन कुमार अग्रवाल एड., क्षितिज अग्रवाल, सुभाष चन्द्र शर्मा, अशोक पैगिया, राजेन्द्र प्रसाद राय व कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने अपने महत्तवपूर्ण सुझाव रखे।

One thought on “वीर सावरकर जयंती पर कार्यक्रम 4 जून को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *