Aaj Ki Kiran

विवाह समारोह में भारतीय मूल के दो लोगों ने मेहमानों पर चाकुओं से हमला किया

Spread the love


सिंगापुर । सिंगापुर में एक विवाह समारोह में दो लोगों पर चाकू से हमला करने का भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया। रिमांड पर लिए गए 20 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम और 19 वर्षीय निस्वान थिरुचेलवम वीडियो लिंक के माध्यम से जिला अदालत में पेश हुए।
बून ले ड्राइव परिसर में बुधवार को एक कार पार्किंग में आरोपियों ने प्रवीण राज चनथिरन पर चाकू से हमला किया था। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को कैद, जुर्माना और बेंत से पीटने की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपियों को निगरानी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र नहीं बतायी, हालांकि उन्होंने पहले बताया था कि आरोपियों ने 22, 23 साल के दो लोगों पर हमला किया है। दुल्हन युरोशिनी जोसेफिन (25) और दूल्हे इमैनुएल रवि (26) के विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे को फोन आया कि शादी में शामिल उसके दोस्तों पर हमला किया गया है। घायल प्रवीण अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसके कई ऑपरेशन होंगे। दूसरे घायल व्यक्ति सरन कुमार को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *