Aaj Ki Kiran

विवाह के दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे

Spread the love

 
रायपुर। रायपुर में एक विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। होटल में शादी में स्टेज पर प्रवेश करने के दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे।

गनीमत यह रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आईं। इस घटना पर इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मान ली है। वहीं घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, दूल्हा और दुल्हन को हार्नेस के जरिए स्टेज पर लाया जा रहा था। लेकिन हार्नेस के अचानक टूट जाने से दूल्हा-दुल्हन 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गनीमत यह रही कि हादसे की वजह से किसी की जान नहीं गई, बस दूल्हे और दुल्हन को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद मेहमानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपना गुस्सा इवेंट कंपनी पर उतार दिया।
यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक होटल का है। शादी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दी थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। लोगों डांस और खाने-पीने के मजे लूट रहे थे। स्टेज पर दूल्हे और दुल्हन को गोल रिंग से हार्नेस के जरिए नीचे उतारा जा रहा था। शादी में मौजूद सभी की निगाहें बस दूल्हे और दुल्हन की आसमान से जमीन पर हो रही ऐंट्री पर थी। तभी हार्नेस टूट गया और दोनों धड़ाम से नीचे गिर गए। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
मौके पर मौजूद लोग दूल्हे और दुल्हन को बचाने के लिए स्टेज की तरफ दौड़े। दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित देख हर किसी ने राहत की सांस ली। लेकिन इस हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई हैं। इस घटना के बाद लोगों ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर मेहमानों का गुस्सा जमकर फूटा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *