काशीपुर। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़प का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी ललिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व सुरेश कुमार पुत्र राजाराम के साथ हुआ था। शादी के बाद उसे एक पुत्री हुई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति सुरेश, सास भगवती देवी, ससुर राजाराम, जेठ राजेश कुमार व देवर मुकेश कुमार दहेज के लिए प्रजाड़ित करने लगे। कहा कि बीती 5 जुलाई को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारन की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।