Aaj Ki Kiran

विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Spread the love


काशीपुर। दहेज में बुलेट बाइक व 5 लाख रूपये की नगदी न लाने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता का उत्पीड़न कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने उक्त मामले में पति-सास
के ऊपर मुकदमा दर्ज पर मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस को दी तहरीर में बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम् कालोनी निवासी मेघा बिष्ट पुत्री आन सिंह बिष्ट ने बताया कि उसका विवाह बीती 10 फरवरी 2022 को हिंदू रीति रिवाज से दिल्ली निवासी राजे पुत्र स्व. सोहन सिंह बोरा के साथ हुआ था। शादी के दो माह बाद से ही पति व सास दुर्गा देवी ने उसे कम दहेज के ताने देते हुए दहेज में बुलेट बाईक व 5 लाख रूपये की नगदी की मांग के साथ उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि बीती 3 मार्च की रात्रि करीब 11.30 पति राजे ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दहेज की खातिर जिंदा जलाने की धमकी दी। अगले दिन फिर उसे मारा पीटा गया। मांग पूरी न होने पर 19 अप्रैल को फिर से ससुरालियों ने उसे जान से मारने की नीयत से इंजेशन लगा दिया दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इंजेक्शन से उसके शरीर पर लाल ध्ब्बे होने पर उसने अपनी बहन को फोन किया तब उसकी बहन ने उसके फोटो खींचकर पापा को भेजे। उसके पिता ने उसके पति-सास से बात की तो उन्होंने कहा कि अपनी पुत्री की सलामती चाहते हो तो दहेज की मांग पूरी करो। इस बीत उसका पति 14 मई को उसे मायके छोड़ आया। इलाज कराने के बाद बीती 10 जून को अपनी ससुराल गई पर उसके पति व सास के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। फिर से
प्रताड़ना शुरू कर दी। बताया कि बीती 08 जुलाई 2022 को अपनी पैतृक ससुराल पहाड़ गयी वापस दिल्ली आयी तो 05 अगस्त 2022 को रात्रि 12 बजे पति ने शराब के नशे में कहा कि में छत से कूद जाता हूं कहा कि मेरा जीजा दिल्ली पुलिस में है वह तुझे झूठे मुकदमे में फंसा देगा और तेरे पिता को भी फंसा देगा। इस दौरान उसने आत्महत्या करने का मन बनाकर अपनी बहन को मैसेज किया। तब बहन ने पापा को बताया, जिस पर उसके माता-पिता 7 अगस्त 2022 को उसकी ससुराल आये तो उन्होंने फिर से अपनी दहेज की मांग दोहराई। मांग पूरी करने के लिए इतने पैसे नहीं होने को कहकर पति ने उसे व उसके माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *