अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की एक बैठक रामूवाला गणेश पर कैलाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई | जिसमें निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे क्षेत्र के किसान अपनी मांगों को लेकर नगर में एक रैली निकालकर क्षेत्र के किसानों को जागरूक करेंगे l
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में 13 महा चले किसानों के धरने के समापन के दौरान सरकार द्वारा समझौता हुआ क्या गया था, कि किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी तय किया जाएगा | आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये मुआवजा दिया जाएगा I आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों की वापसी वादा किया गया था I लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मुकदमों की वापसी का वादा पूरा नहीं किया गया है । जिससे क्षेत्र के किसानों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है I किसान संयुक्त मोर्चे द्वारा उक्त लंबित मांगों के साथ ही किसान मजदूरों की संपूर्ण कर्ज माफी, 300 यूनिट घरेलू विद्युत खपत , नलकूपों के लिए बिजली 10 रूपये प्रति महा वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन दिलाए जाने की मांग को लेकर अधिक से अधिक किसान 26 जनवरी ठाकुरद्वारा पहुंचकर रैली को सफल बनाएं जाने की अपील की । बैठक में कैलाश सिंह, वीर सिंह, डॉ शहीद सिद्दीकी, जगदीश पांडे, प्रीतम सिंह, नरेश सिंह ,हरस्वरूप सिंह आदि ने भाग लिया |

官方數據源24小時即時更新nba比分、賽程表,以及NBA球星數據統計和表現分析。