Aaj Ki Kiran

विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने किया मार्ग का शिलान्यास

Spread the love


 
रुद्रपुर।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल सितारगंज मुख्य रूप से देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी ओर 900 मीटर टायल्स रोड का विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने शिलान्यास किया। उन्होंने अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों के भी जल्द पुनर्निर्माण की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज मुख्य मार्ग से देवभूमि धर्मशाला की ओर 900 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण की घोषणा की थी। जिसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने मार्ग का शिलान्यास किया। मार्ग का निर्माण 64.55 लाख की लागत से होगा। विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा कार्यदाई संस्था को कार्य में कोताही न बरतने व उच्च गुणवत्ता के निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी किशोर जोशी विमला बिष्ट जानकी पांडे अंजू देवी गंगा दत्त अनिल कुमार राजेंद्र बिष्ट प्रकाश सिंह देव सिंह खनका नारायण जोशी सावित्री बगोली पुष्पा बिष्ट भुवन गहतोड़ी अर्चना बिष्ट रीता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *