विधायक चीमा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 1 और सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क ग्राम दोहरी बकील में हरि चन्द्र के घर से सोहन लाल के घर तक 225 मीटर टायल से बनाई जायेगी। विधायक श्री चीमा ने बताया कि क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीनू, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चन्द्रप्रभा, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविन्दर सिंह चंण्डोक, ग्राम प्रधान विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
