विधायक अरविन्द पाण्डेय ने किया पौधारोपण
फोटो-5 जीबी पंत कालेज में पौधारोपण करते विधायक व मेयर
काशीपुर। हरेला पर्व पर आज यहां पं. गोविन्द बल्लभ पंत इंटरमीडिएट कालेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री व गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय रहे।
जीबी पंत इंटर कालेज में विधायक अरविन्द पाण्डे व निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी आदि ने पौधारोपण किया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमंे बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करना होगा और उनका संरक्षण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पेड़ों की संख्या कम होने से ग्लोबलवार्मिग बढ़ रही है। गर्मी अधिक पड़ रही है, यदि बड़ी संख्या में पेड़ लगाये जायेंगे तो इससे गर्मी भी कम पड़ेगी, बारिश भी सही समय पर होगी। उन्होंने कहा विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें खुद भी पेड़ लगाने चाहिए और दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक करना चाहिए तथा पेड़ लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अपने तथा अपने भाई बहनों के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ांे से ही हमारी जिंदगी है। अगर पेड़ नहीं होंगे तो हम भी नहीं बचेंगे। हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए, तभी पृथ्वी सुरक्षित रह सकेगी। इस दौरान गगन काम्बोज, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।