विगत तीन वर्षों में बने निवास प्रमाण पत्रों की जांच के ऐलान का आशीष गुप्ता ने किया स्वागत

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा विगत तीन वर्षों में बने निवास प्रमाण पत्रों की जांच के ऐलान का स्वागत करते हुए भाजपा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। कालनेमि और उनके राजनैतिक शुभचिंतकों में अब किसी भी तरह की गलतफहमी शेष नहीं रहनी चाहिए।
श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्णतया प्रतिब( है कि राज्य के संसाधनों, योजनाओं और व्यवस्थाओं का लाभ स्थानीय पात्र लोगों को ही हासिल हो सके। यदि कोई उनके हितों पर डाका डाल रहा है या ऐसा कोई प्रयास कर रहा है, तो उसे चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए ही यह प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का विगत 3 वर्षों में बने प्रमाणपत्रों की जांच स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदेश हित में लिए गए सभी फैसलों का यहां की जनता स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में हर फैसला लेकर जनता के हित के लिए तत्पर रहते हैं एवं विपक्ष की चिंताओं की लकीर माथे पर साफ देखी जा सकती हैं।
