विकास शर्मा खुट्टू पंचतत्व में विलीन

काशीपुर। मां मंसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू का शव आज सायं स्थानीय शमशान घाट पर पंचतत्व में विलीलन कर दिया गया। बड़ी संख्या में गणमान्यों ने शमशान घाट पर पहुंचकर उन्हें श्र(ांजलि दी।
विदित हो कि बीती 2 दिसंबर को उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था जिसमें वे घायल हो गये थे, उन्हें इलाज के लिए पहले यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद यहां से उन्हें दिल्ली रैफर कर दिया गया। रविवार सायं उनका दिल्ली के अपोलों अस्पताल में निधन हो गया। विकास शर्मा खुट्टू उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मंसा देवी शोभायात्रा के प्रमुख एवं स्थानीय शमशान घाट के प्रबंधक भी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही रविवार देर सायं से उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। आज सुबह विकास का पार्थिव शरीर काशीपुर लाया गया तथा आज सायं स्थानीय शमशान घाट पर उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। यहां भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, बलराज पासी, दीपक बाली, संदीप सहगल एडवोकेट, गगन काम्बोज, मनोज जोशी एडवोकेट, अरूण चौहान, अलका पाल, पंकज टण्डन, बीबी भटट्, गिरीश तिवारी, गौतम मेहरोत्रा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, अब्दुल कादिर, अजय टण्डन बॉकी, अर्पित गरोड़िया, अपूर्व मेहरोत्रा, अभिषेक गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

birxbet giri? 1xbet-yeni-giris-2.com .
1xbet resmi sitesi 1xbet-yeni-giris-2.com .
1xbet giri? 1xbet giri? .
1xbet g?ncel 1xbet g?ncel .
1xbwt giri? 1xbet-yeni-giris-2.com .