Aaj Ki Kiran

वाहन पार्किंग निःशुल्क करने को व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। जीजीआईसी के सामने नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग निःशुल्क रखने एवं हटाये गये ठेले वालों को पुनः बसाये जाने के संदर्भ में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की काशीपुर इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित किये गये शुल्क की सूची देखकर हर कोई हैरान है। पार्किंग शुल्क का भारी विरोध शुरू हो गया है। आमजन का कहना है कि नगर निगम शहर में किसी भी स्थान पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं कर सका है। अतिक्रमण के नाम पर जीजीआईसी रोड से ठेले वालों को खदेड़ दिया गया। अब अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पार्किंग संचालित कर भारी शुल्क वसूले जाने की रणनीति बनाई गई है, जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। मांग की कि नगर निगम द्वारा इस पार्किंग को निःशुल्क रखना चाहिए, ताकि स्थानीय व्यापारी और दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने की दशा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ठेले वालों को पुनः यहां बसाये जाने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष प्रभात साहनी के अतिरिक्त दीपांशु अग्रवाल, सि(ांत चौहान, पवनीत सिंह, जतिन नरूला, आदित्य अग्रवाल, उज्जवल ठुकराल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *