Aaj Ki Kiran

वार्ड-11 में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

वार्ड-11 में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

वार्ड-11 में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
वार्ड-11 में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज वार्ड नंबर-11 शिव मंदिर ढकिया गुलाबो क्षेत्र में “सिल्ट एवं मलबा हटाने का विशेष अभियान” चलाया गया। यह अभियान प्रातः 8 बजे से क्षेत्र की सड़कों पर संचालित किया गया।

सफाई निरीक्षक मनोज कुमार बिट के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा सिल्ट तथा मलबे को हटाकर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई कार्य कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर निगम की ओर से नागरिकों को निर्माण एवं ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाले मलबे के उचित परिवहन और निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा सड़कों या नालियों में न डालें और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए अधिकृत वाहनों का ही उपयोग करें।

नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मलबा इधर-उधर न फैलाने और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।

सफाई निरीक्षक डॉ. मनोज बिष्ट ने नगर निगम की ओर से काशीपुर के नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से मलबे के उचित परिवहन और निस्तारण से संबंधित नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

अभियान के दौरान , पार्षद ममता कुमारी, उनके पति घनश्याम, सुपरवाइजर राजेश सहित नगर निगम की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सफाई निरीक्षक ने सफाई के बाद नालियों एवं सड़कों की पानी से सफाई की।