Aaj Ki Kiran

वसुधैब कुटुम्बकम् के तत्वाधान में हुआ 40वां नेत्रदान

Spread the love

वसुधैब कुटुम्बकम् के तत्वाधान में हुआ 40वां नेत्रदान

वसुधैब कुटुम्बकम् के तत्वाधान में हुआ 40वां नेत्रदान
वसुधैब कुटुम्बकम् के तत्वाधान में हुआ 40वां नेत्रदान

काशीपुर। रतन रोड निवासी श्रीमति निर्मला चावला पत्नी स्व. रमेश चावला के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र दीपक चावला, नवीन चावला व पौत्र प्रणव चावला, शिखर चावला ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रीमति निर्मला चावला की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी। वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर की देखरेख में मुरादाबाद से आई सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सफलतापूर्वक नेत्रदान कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल, सचिव प्रियांशु बंसल ने बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैव कुटुम्बकम् के नेत्रदान सहायता हेतु 98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।