Aaj Ki Kiran

लोक अदालत 13 मई को

Spread the love


काशीपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लोक अदालत के लिए पीएलबी सदस्यों ने सरकारी भवनों पर पंपलेट लगाए। पीएलबी सदस्यों ने आगामी 13 मई को लगने वाली लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एएसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सीओ कार्यालय, काशीपुर कोतवाली, तहसील परिसर समेत अन्य सरकारी भवनों पर लोक अदालत से संबंधित पंपलेट चस्पा किए। लोक अदालत में भरण पोषण, धन वसूली, श्रम विभाग, एनआई एक्ट, आपराधिक, बिजली और जलकर बिल संबंधी मामले समेत कुल 13 मामलों से संबंधित विवादों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर पीएलबी मेंबर हेमा कुमारी, रणधीर सिंह सैनी, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *