काशीपुर। पुलिस ने सरेराह महिला से मोबाइल लूट के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। साथ ही लूट में प्रयुक्त की गई बाइक को भी कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार सैनिक कालोनी निवासी लक्ष्मण सिंह मेहरा की पत्नी कमल मेहरा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 14 मार्च को चामुंडा विहार क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल उस समय लूट लिया जब वह बाजार से सामान खरीदकर घर को वापस जा रही थी तो चामुंडा विहार कालोनी के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा उसका फोन लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में ही मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लूटे गए मोबाइल के साथ पकड़े गए आरोपी का नाम साहिल हुसैन पुत्र रईस अहमद है, जो आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ागंज के पास के ग्राम कटैया का रहने वाला है। पूछताछ पर बताया कि वह पहले दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था लॉकडाउन के कारण नौकरी छूट जाने पर बेरोजगार था अपनी नशे तथा अन्य खर्चाे को पूरा करने के लिए वह झपट्टामारी व अन्य चोरिया कर लेता था। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
