सागर। बीना के खिमलासा थानांतर्गत मोहासा गांव में दुल्हन बनकर घर पहुंची उड़ीसा निवासी लड़की काजल सिंह ने ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। पति, सास-ससुर, देवर और ननद जब बेहोश हो गए तो वह घर में रखे नकदी सहित जेवर लेकर फरार हो गई। रम्मा सेन (52) ने बताया कि शनिवार को इनायतपुरा निवासीराजू पटेल से उनकी फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि उड़ीसा की एक लड़की की उन्हीं से शादी करानी है।
