काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर मोटेश्वर महादेव मंदिर एवं चैती मेला परिसर में लगने वाले मेले में आने वाले हजारों शिवभक्त कावंरियों एवं शिव भक्तों के लिए सुचारु रूप से व्यवस्था करने पर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को उनके कार्यालय में लायंस क्लब का सम्मान मेडल एवं पटका पहनाकर तथा सर्टिफिकेट देकर विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। वही लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा तहसील कार्यालय में तहसीलदार/मजिस्ट्रेट यूसुफ अली को भी महाशिवरात्रि पर्व के मौके कावड़ियों एवं शिव भक्तों के लिए सुचारु रूप से व्यवस्था करने पर लायंस क्लब का विशेष सेवा सम्मान मेडल एवं पटका पहनाकर तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर मेंबरशिप चेयरपर्सन स्वतंत्र मेहरोत्रा, पीआरओ शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद थे।
