काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर डायमंड द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में लायन बंधुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
क्लब अध्यक्ष ला. संजय अरोरा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज में एकरूपता बनाये रखते हुए सभी को साथ लेकर समाजसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ना है। इसी क्रम में दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव के दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दिया छाबड़ा प्रथम, मेहर चड्डा द्वितीय तथा अंशिका बाठला तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, स्थानीय कलाकारों अश्वनी शर्मा, ललित बाली, प्रेम शर्मा सुनील अरोरा, समीर नागर व कृष्णा बाली द्वारा अपनी सुमधुर आवाज में गीत प्रस्तुत किए गए। सचिव सूरज अरोरा ने क्लब की उपलब्धियां बताईं, जैसे गुरूनानक इंटर कालेज में पौधे लगाए व आदर्श धाम में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, इत्यादि। इस अवसर पर ला. जसपाल चड्डा, तरसेम लाल बाठला, केएस डसीला, बीबी भट्ट, सूरज अरोरा, राकेश कुमार रॉकी, आनंद मेहरोत्रा, रेखा अरोरा, रघुनाथ अरोरा, रमेश छाबड़ा, कमल छाबड़ा, विकास अरोरा, मनीष अरोरा, जितेंद्र अरोरा, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजीव ठकराल, सोनू चड्डा, प्रीत चड्डा, परम चड्डा, सीमा मेहरोत्रा, अर्पण अरोरा, मनीष बाठला, सार्थक अरोरा आदि लायन बंधु मौजूद रहे।